News

उरवाही में कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी संपन्न

उरवाही में कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी संपन्न
मोहला। ग्राम उरवाही में गोड़ समाज केंद्र सुवरबोड़ के तत्वावधान में 360 परगना 14 गढ़ के मालिक जमींदार कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों ने कर्मवीर लाल श्याम शाह महाराज के महान व्यक्तित्व, समाज सेवा और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा समाज के उत्थान और एकता के लिए किए गए कार्य आज भी प्रेरणादायी हैं।
कार्यक्रम के दौरान गोड़ समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों की झलक देखने को मिली। इसी पावन अवसर पर समाज की पहल से दो जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया गया। नवविवाहित दंपतियों को अतिथियों और समाजजनों ने आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल और सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पदुम सिंह टोप्पा (अध्यक्ष, ब्लॉक गोड़ समाज), पूरण सिंह कुमेटी (केंद्र अध्यक्ष, गौड़ समाज), डी.आर. आँचला (उपाध्यक्ष, संभागीय गोड़ समाज), नरसिंह भंडारी (जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री), अनिल गुप्ता (भाजपा जिला महामंत्री), गेंदकुंवर ठाकुर (जनपद अध्यक्ष मोहला), खोरबाहरा यादव (वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता), अमित श्रीवास्तव (मंडल अध्यक्ष मोहला), मनोज नेताम (मंडल महामंत्री), सदानंद तराम (महामंत्री भाजपा), बिराज कुंवर उइके (सरपंच ग्राम पंचायत भोजटोला), मीना मांझी, नारायण नेताम (संरक्षक गोंड समाज) तथा केजू बोगा (सर्कल अध्यक्ष भोजटोला) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!