सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मानपुर के छात्र सवेेेन्द्रसाना ने हासिल की बड़ी सफलता

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मानपुर के छात्र सर्वेन्द्र साना ने हासिल की बड़ी सफलता
मानपुर ——-
संदीपानी इंग्लिश मीडियम स्कूल मानपुर के छात्र ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 5वीं के छात्र सर्वेन्द्र कुमार साना ने AISSEE 2026 (सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा) में 192 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।
सर्वेन्द्र कुमार साना की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ विद्यालय परिवार में भी खुशी का माहौल है। सर्वेन्द्र के पिता सोमनाथ साना और माता रेनुका साना ने बेटे की इस सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।
विद्यालय की प्राचार्य पूनम पांडेय ने छात्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के कारण छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सर्वेन्द्र कुमार साना को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.