आपातकाल को लेकर भाजपा का प्रहार : “लोकतंत्र की हत्या कभी नहीं भूलेगा देश” – मधूसूदन यादवप्रेस वार्ता आयोजित – विश्राम गृह, अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकीदिनांक : 24 जून 2025
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अंबागढ़ चौकी के विश्रामगृह में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं वर्तमान राजनांदगांव महापौर माननीय मधूसूदन यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष वजिला भाजपा अध्यक्ष श्री मति नम्रता सिंह,एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मधूसूदन यादव ने वर्ष 1975 में 25 जून को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया। उन्होंने कहा कि –
“1975 की रात को जब पूरा देश सो रहा था, तब इंदिरा गांधी की सरकार ने लोकतंत्र को कुचल दिया। आपातकाल घोषित कर संविधान को निलंबित कर दिया गया। विपक्षी नेताओं को जेल में ठूंस दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई, न्यायपालिका को डराया गया, और आम जनता के अधिकारों का गला घोंट दिया गया।”
उन्होंने बताया कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक पूरे 21 महीनों तक आपातकाल लागू रहा। इस दौरान देश के लाखों नागरिकों की नागरिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी, प्रेस की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों को पूरी तरह छीन लिया गया।
यादव ने यह भी कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली और आखिरी बार था जब बिना किसी युद्ध या विद्रोह के एक लोकतांत्रिक सरकार ने तानाशाही का रूप ले लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ष इस दिन को ‘लोकतंत्र रक्षा दिवस’ के रूप में मनाते हैं ताकि नई पीढ़ी को याद रहे कि किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई थी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इतिहास को जानें, सीखें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि आज की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के संकल्प के साथ लोकतंत्र की गरिमा को सर्वोच्च मानती है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री, मण्डल अध्यक्षगण, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, शोसल मीडिया,आईटीसेल,मीडिया ,जिले के पत्रकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।