आपातकाल के काले अध्याय 50वर्ष* पूर्ण होने पर जिला भाजपा द्वारा प्रेस वार्ता मुख्य वक्ता -महापौर राजनांदगाँव, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद माननीय मधूसूदन यादव हुये शामिल।
भाजपा द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता आयोजित
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, 24 जून 2025
भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाजपा जिला मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा अंबागढ़ चौकी विश्रामगृह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व सांसद एवं राजनांदगांव नगर निगम के महापौर श्री मधुसूदन यादव जी ने आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए कहा कि किस प्रकार 25 जून 1975 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।



प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, पूर्व संसदीय सचिव श्री संजीव शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजश शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू,जिला भाजपा महामंत्री श्री दिलीप वर्मा, राजेश सिंघी, मंडल अध्यक्ष श्री आशीष द्विवेदी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक योगेन्द्र सिंगने व सहसंयोजक गजेन्द्र मंडावी,भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक श्री खोमन मेश्राम, पवन गुप्ता, मोहन जैन, मोहला मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महामंत्री मनोज नेताम,कौड़ीकसा मंडल अध्यक्ष श्री संदीप साहू, श्री झनक सोनवानी, नेहरू रजक, चन्द्रिका त्रिपुरे, अज़हरुद्दीन, विजय जैनअनिल गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में आपातकाल के दौरान हुए मानवाधिकारों के उल्लंघन, न्यायपालिका और मीडिया की स्वतंत्रता पर अंकुश, तथा लोकतंत्र की पुनः स्थापना के लिए हुए जन आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण विषय पर वक्ताओं के विचारों को गंभीरता से सुना और प्रश्न पूछे।
भाजपा ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि वह देश में लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की गरिमा और नागरिक अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगी।
योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट