भाजपा युवा नेता जयदीप गुप्ता को हिन्दू सनातन वाहिनी प्रदेश महामंत्री की मिली ज़िम्मेदारी

भाजपा युवा नेता जयदीप गुप्ता को हिन्दू सनातन वाहिनी प्रदेश महामंत्री की मिली ज़िम्मेदारी
रायपुर-
भारतीय जनता पार्टी में लंबे वक्त से सक्रियता से कार्य करने एवम विभिन्न समाजसेवा के कार्यों में अग्रसर रहने वाले राजहरा निवासी श्री जयदीप गुप्ता को , हिन्दू सनातन वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से , छत्तीसगढ़ राज्य प्रदेश अध्यक्ष श्री जयवर्धन कुरोटे जी की अनुशंसा पर प्रदेश के महामंत्री पद से सुशोभित किया गया ।
इस ज़िम्मेदारी मिलने का मुख्य कारण श्री जयदीप का लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी का सक्रियता से परचम लहराना है ।
ज्ञात हो कि श्री गुप्ता के द्वारा अभाविप के माध्यम से अपनी राजनीति की शुरुवात की थी , जिसके कारण युवाओं के बीच उनकी अच्छी खासी पूछ-परख है।
इसके साथ ही श्री गुप्ता के द्वारा कांग्रेस शासनकाल के दौरान भी लगातार आमजनमानस के बीच रह कर उनकी मदद , गौसेवा , रक्तदान जैसे कार्य किये गए ।
हिंदुओं के सभी पर्वों में श्री गुप्ता के द्वारा बढ़ चढ़ के न सिर्फ हिस्सा लिया गया , बल्कि अपनी एक अलग टीम बना कर खड़ी की जिनके द्वारा सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम किये गए और श्री राम जनमोत्स्व समिति सनातनी संगठन खड़ा किया ।
इस नियुक्ति के बाद समस्त हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों एवम सदस्यों के द्वारा बधाई देने वालो में गोविंद वाधवानी, सुरेश जायसवाल,विशाल मोटवानी, मनोज दुबे, स्वाधीन जैन, आशीष लालवानी, हितेश कुमार,मुकेश खस, परवीन वीके, काशिम कुरैशी,आलोक जैन,अभिजीत श्रीवास्तव, वैभव तिवारी, अर्जुन यादव, बिट्टू कनोजिया आदि ने दी , वहीं श्री गुप्ता ने समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए ये आश्वस्त किया कि सनातन धर्मावलबियों को सयोजित करने एवम मिल कर श्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः देश के प्रधान पद पर बिठाने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.