News

दल्ली राजहरा में खुला 50 बिस्तर अस्पताल भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

दल्लीराजहरा:-

दल्ली राजहरा वासियों की  100 बिस्तर अस्पताल की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी


खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दल्ली राजहरा में नगरवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी कि राजहरा नगर में 100 बिस्तर अस्पताल खुलें और श्रमिकों की नगरी राजहरा में जनमानस को ईसका लाभ मिले एवं राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल खुलें ईसके भारतीय मजदूर संघ ने अपने स्तर पर बहुत बार आंदोलन भी किये और बीएसपी प्रबंधन से बातचीत कर बीएसपी के 03 नंबर स्कूल और वहां की् रिक्त भूमि को 100 बिस्तर अस्पताल के लिए शासन को हस्तांतरित भी करवाया  था मगर नगरपालिका परिषद दल्ली राजहरा द्वारा जिस स्थान पर 100 बिस्तर अस्पताल बनना था वहां पर गैरजिम्मेदाराना तरीके से पानी टंकी बना दिया जबकि पानी टंकी को कहीं अन्यत्र भी बनाया जा सकता था। आज छत्तीसगढ़ शासन ने कोविड के समय जो अस्पताल कोविड मरीजों के लिए बनाया था आज उसी अस्पताल को सर्वसुविधायुक्त बनाकर 50 बिस्तर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया गया है।

और आने वाले समय में बीएसपी द्वारा हस्तांतरित,03 में स्कूल मैदान में बालोद की तर्ज पर 100 बिस्तर अस्पताल भवन बनाया जायेगा और ईस अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती के लिए पद स्वीकृत किए जा चूकें है और बहुत जल्द ही यह 50 बिस्तर अस्पताल 03 नंबर स्कूल मैदान में 100 बिस्तर अस्पताल के रूप में दल्ली राजहरा नगरवासियों को मिलेगा, अभी वर्तमान में 02 डाक्टर 50 बिस्तर अस्पताल में उपलब्ध है और यहां ओपीडी सुविधा भी चालू है जिसका लाभ नगरवासी ले सकते हैं। ईस 100 बिस्तर के लिए राजहरा व्यापारी संघ ने भी एक बड़ा आंदोलन किया था उनकी और भी जनहित की मांगे थी जिसमें से आज एक मांग सभी के सामूहिक प्रयास से पूरा हुआ है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं,ईस अस्पताल के समय समय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी आंदोलन और मांग किया गया था जिसका परिणाम है ।

कि राजहरा वासियों को छत्तीसगढ़ शासन ने 50 बिस्तर अस्पताल खोलकर दिया। आज के ईस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ लूनिया, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद और मंडल अध्यक्ष राकेश दि्वेदी ने अपने संबोधन में दल्ली राजहरा में 50 बिस्तर अस्पताल खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वस्थ मंत्री का धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में ईसे जल्द से जल्द 100 बिस्तर अस्पताल में परिवर्तित किया जावे और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के जो पद स्वीकृत हैं उनमें जल्द से जल्द डाक्टरों की पदस्थापना किया जावे जिससे ईसका लाभ नगरवासियों को मिल सकें। ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ लूनिया, जिला मंत्री भाजपा राजेश दाशोडे, खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद, मंडल अध्यक्ष राकेश दि्वेदी,

भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता एम पी सिंग, लखनलाल चौधरी, रजनीश जरयाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विशाल मोटवानी, राजू कुकरेजा मनोज दुबे, सुरेश जयसवाल,रामेश्वर साहू, किशोर कुमार मायती,मेवालाल पटेल, एवं राजहरा व्यापारी संघ के सभी सम्मानित व्यापारी बंधु, भाजपा के सभी पदाधिकारी और पार्षद गण, स्वस्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और स्टाफ एवं 50 बिस्तर अस्पताल में पदस्थ दोनों डाक्टर उपस्थित थे।
मुश्ताक अहमद अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा

Back to top button
error: Content is protected !!