News

संसदीय सचिव ने पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गोटाटोला का किया आकस्मिक निरीक्षण।

संसदीय सचिव ने पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास गोटाटोला का किया आकस्मिक निरीक्षण।


मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-

▶️ मोहला – विधायक इंद्रशाह मंडावी हरेली त्योहार के अवसर पर मोहला विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय हरेली त्यौहार तथा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों को हरेली परब का बधाई दिया एवं खेल कूद में शामिल सभी वर्ग के ग्रामीणों को शुभकामनाएं प्रेषित किया।



▶️ विधायक ने गोटाटोला में संचालित पोस्ट मेट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से अध्ययन अध्यापन तथा होस्टल के सुचारू संचालन संबंधी जानकारी लिया। बच्चों ने प्रमुख रूप से छत से पानी रिसने का शिकायत किया साथ ही प्रसाधन कक्ष की टाइल्स टूटने का शिकायत किया एवं पंखा बंद रहने का जानकारी दिया। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को दूरभाष कर त्वरित निरीक्षण कर सुचारू व्यवस्था संचालन के लिए निर्देशित किया। विधायक ने बच्चों से वन टू वन बात कर उनके लक्ष्य के बारे के पूछा तथा आठवी कक्षा के बाद से ही लक्ष्य बना कर पढ़ाई करने कहा।



▶️ अधीक्षिका रामटेके ने बताया की वर्तमान में संस्था में 50 बच्चे अध्ययनरत है। जिन्हें शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल रहा है।

▶️ इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामभगवान चंद्रवंशी, वीरेंद्र मसिया, जनपद उपाध्यक्ष गमीता लोनहारे, जनपद सदस्य दीपिका सिंह राजपुत, सरपंच शांता कलामे, मीना मांझी, सुरजीत सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, अजय राजपुत, मोंटू सिन्हा, भानु, मुन्ना परिहार, सौरभ मिलिंद उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!