थाना कोहका पुलिस एवं साइबर सेल की अवैध गुटखा एवं तम्बाकू कोचियों पर बड़ी कार्यवाही 22,10,200/- रूपया किया गया जप्त।

अवैध गुटखा एवं तंबाकू कोहका चौक के पास एक पिकप वाहन पर पकड़ा गया।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
थाना कोहका जिला मोहला मानपुर अं चौकी।
दिनांक 09/07/23
➡️ थाना कोहका पुलिस एवं साइबर सेल की अवैध गुटखा एवं तम्बाकू कोचियों पर बड़ी कार्यवाही अवैध गुटखा एवं तंबाकू कोहका चौक के पास एक पिकप वाहन पर पकड़ा गया।
➡️ आरोपियों के कब्जे से एक पिकप वाहन क्रमांक – MH34BZ 1664, अवैध तंबाकू 1120kg और 42,000 नग (विमल पान मसाला, राजश्री पान मसाला , पान पराग पान मसाला का) गुटखा तथा पान मसाला के साथ मिक्स करने वाला तंबाकू जर्दा 36000 नग सभी का जुमला कीमती 22,10,200/- रूपया किया गया जप्त।

पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर – अं. चौकी श्रीमती रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्ग दर्शन में कोहका थाना प्रभारी रविशंकर डहरिया एवं साइबर सेल के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 09.07.2023 को कोहका चौक पर गुटखा एवं तंबाकू से भरी पिकप वाहन क्रमांक MH34BZ1664 पर अवैध तम्बाकू और गुटखा पकड़ा गया। आरोपी (1) गणेश कुमार गुप्ता पिता ध्रुव प्रसाद गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी रेतवाली कॉलोनी वार्ड नं – 21 चंद्रपुर, जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र।(2) अंकित कुमार पिता मारुति उम्र 23 वर्ष निवासी कुरादा तहसील चंद्रपुर जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र।

- 12 कार्टून तम्बाकू प्रत्येक में 60 kg वजनी कुल तंबाकू 720 kg.
- मजा तंबाकू 5 पेटी प्रत्येक मै 40 डिब्बा वजनी प्रत्येक 200 gm कुल वजनी 40kg.
- मजा तंबाकू 20 पैकेट प्रत्येक में 200 छोटे डिब्बे डिब्बे की क्षमता 50 ग्राम कुल वजनी 200 kg.
- तीन बार दाना बोरी में विमल पान मसाला गुटखा देख प्रत्येक बारदाना में 200 पैकेट तथा प्रत्येक पैकेट में में 30 पीस विमल पान मसाला कुल 18000 पीस।
- तीन बोरी में राजश्री पान मसाला गुटखा प्रत्येक बोरी में 200 पैकेट तथा प्रत्येक पैकेट में में 30 पीस राजश्री पान मसाला कुल 18000 पीस।
- पान पराग पान मसाला 2 पेटी प्रत्येक पेटी में 100 पाउच प्रत्येक पाउच मे 30 पीस कुल 6000 पीस।
- छः बोरी पान मसाला में मिलाने वाला तंबाकू जर्दा छोटी कुल 36000 पीस।
- पीले रंग के बोरे में प्रत्येक के अंदर चार छोटे बोरी जिसके अंदर होड़ो कंपनी के तंबाकू 40 पैकेट जिसकी प्रत्येक की क्षमता 200 ग्राम कुल वजन 160 kg. थाना कोहका मे इस्तगासा क्रमांक 01/2023 धारा 102 जा.फौ के तहत कार्यवाही कर धारा 151/ 107,116(3) जा.फौ का इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रविशंकर डहरिया , सहायक उपनिरीक्षक ऋषभ ठाकुर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 64 हरि शंकर सिन्हा, प्रधान आरक्षक क्रमांक 460 द्वारिका यादव, आरक्षक क्रमांक 1048 हेमंत साहू, आरक्षक क्रमांक 1561 गोवर्धन गंगराले, आरक्षक क्रमांक 1039 अजीत एक्का एवं साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।