बुथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने बूथ स्तर पर बैठक सम्पन्न हुआ।

बुथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने बूथ स्तर पर बैठक सम्पन्न हुआ।
दल्लीराजहरा :-
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत दक्षिण मंडल कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अंतर्गत वार्ड नंबर – 14 के बूथ क्रमांक – 208 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक बूथ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिन्हा वार्ड क्रमांक – 14 शहीद चौंक दुर्गा मंच में आयोजित किया गया, इस बैठक में उत्तर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय सेक्टर अध्यक्ष रवि जायसवाल बूथ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिन्हा, ने अपनी बात वार्ड वासियों के समक्ष रखा और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां वार्डवासियों को बताई और आने वाले विधान सभा चुनाव में मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी एवम् भूपेश सरकार की सराहना करते हुऐ पार्टी को आगे बढ़ाने की बात कही।
तथा छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुरली पटेल , उपाध्यक्ष संतोष रामटेके, उपाध्यक्ष प्राची सिन्हा, कोषाध्यक्ष मोनिश ठाकुर, सचिव योगेश कोठरी, सचिव जीवन निर्मलकर, सचिव भागीरथी निर्मलकर, सचिव गीतेश साहू , सचिव तनुज साहू, सहसचिव अजय साहू, सोशल मीडिया समनव्यक प्रदीप सहारे, कार्यकारिणी सदस्य लोकेश सेन, सुमित सेन, सुरेश निर्मलकर , खिलेंद्र निर्मलकर, अमन कुमार, पवन साहू, बॉबी सिंग , राकेश चनाप, हितेश निर्मलकर , सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
