News

मोहला मुक्तिधाम परिसर में विधायक ने रोपे पौधे एवं लगाया ट्री गार्ड

मोहला मुक्तिधाम परिसर में विधायक ने रोपे पौधे एवं लगाया ट्री गार्ड

बढ़ती जलवायु परिवर्तन के बीच पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व: इंद्रशाह मंडावी

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने

मोहला:-

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मोहला मुक्तिधाम परिसर में पौधा रोपण किया। मुक्तिधाम परिसर उत्थान समिति के सदस्यों के द्वारा लगातार मुक्तिधाम परिसर को सहेजने का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिसर में विभिन्न छायादार, फलदार एवं शोभायमान पौधों का रोपण किया गया। पौधा रोपण के अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने पीपल, बेल एवं आम के पौधे का रोपण किया तथा पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए कहा की बढ़ती जलवायु परिवर्तन के बीच पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है सभी पौधे लगाए तथा पेड़ बचाने का कार्यक्रम भी चलाएं। पौधा लगाना तथा पर्यावरण का संरक्षण पुण्य का कार्य है।

▶️ इस अवसर पर दिनेश शाह मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर, समिति के संरक्षक दिलीप सीगने, अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, नारायण खंडेलवाल, सुरजीत सिंह ठाकुर, अनिल गुप्ता, भूपेंद्र गुप्ता, अब्दुल खालिक खान, मनोज सिंह, रितेश तिवारी, अमरजीत पाल, गोलू कुंभकार, अमित श्रीवास्तव, जितेंद्र जैन, संतोष पांडे, संदीप मेश्राम, राकेश देवांगन, संजू बघेल सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!