अवैध प्लाटिंग, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा पीएम आवास की समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस जोगी जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने निगम परिसर में किया उग्र प्रदर्शन, निगम कार्यपालन अभियंता रामटेके से हुई तीखी नोकझोंक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।

अवैध प्लाटिंग, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत तथा पीएम आवास की समस्याओं को लेकर जनता कांग्रेस जोगी जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने निगम परिसर में किया उग्र प्रदर्शन, निगम कार्यपालन अभियंता रामटेके से हुई तीखी नोकझोंक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।
दल्लीराजहरा :-
आज आज जनता कांग्रेस जोगी जिला अध्यक्ष शमशुल आलम के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम परिसर में शहर की सफाई व्यवस्था, अवैध प्लाटिंग, सड़क मरम्मत तथा पीएम आवास योजना के तहत बन रहे आवासों में संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी किए जाने के विरोध में नगर निगम राजनांदगांव परिसर में उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता रामटेके और जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के बिच तीखी नोकझोंक तथा विवाद की स्थिति निर्मित हुई। बाद नगर निगम आयुक्त को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर नगर निगम आयुक्त तथा कार्यपालन अभियंता द्वारा उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिए जाने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया। शमशुल आलम ने कहा कि जिले में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही है और प्रशासन केवल नाम मात्र की कार्यवाही कर औपचारिकता कर रही है।


अवैध प्लाटिंग को उच्च अधिकारियों का ही संरक्षण प्राप्त है। इसी प्रकार बरसात का मौसम आने वाला है किंतु अभी तक नालियों की सफाई तथा सड़क की मरम्मत सही ढंग से नहीं हो पाई है। सड़क पर आवारा मवेशी इधर-उधर बैठे देखे जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं दुर्घटनाएं हो रही हैं।पीएम आवास में निगम के इंजीनर द्वारा शकरपुर के वार्डवासी से अवैध वसूली की शिकायत तथा बिल पर्ची न देने की शिकायत थी शमसुल आलम ने तुरंत पर्ची दिलाई करवाया प्रशासन को जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई कर उक्त समस्याओं का निराकरण करना होगा अन्यथा जोगी कांग्रेस और अधिक उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश नायक ,युवा मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष उदित हरीहारने, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलीन खान ,शहर सचिव संदीप मंडले,अंकित पटेल, टाकेश्वर साहू,नमन पटेल ,टिकेश नेताम , मनीष पटेल आदि 30 की संख्या में कार्यकर्ता तथा संतोष माने वार्डवासी उपस्थित थे।