जिला मोहला मानपुर अं.चौंकी के संकुल शैक्षिक समन्वयक देंगे सामूहिक इस्तीफा।

जिला मोहला मानपुर अं.चौंकी के संकुल शैक्षिक समन्वयक देंगे सामूहिक इस्तीफा।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला मानपुर अं.चौंकी:-
दिनाँक 14.06.2023 को जिला मोहला मानपुर अं.चौंकी शिक्षा विभाग के संकुल शैक्षिक समन्वयकों द्वारा बैठक रखा गया, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी मोहला मानपुर अं.चौंकी द्वारा मोहनलाल तारम,शैक्षिक समन्वयक, संकुल केंद्र रामगढ़ को मुख्यमंत्री शाला जतन योजना अंतर्गत शास.पूर्व माध्यमिक स्कूल पारडी के छत मरम्मत कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने पर जिला शैक्षिक समन्वयक संघ मोहला मानपुर अं.चौंकी द्वारा घोर निंदा करते हुए आक्रोश जताया गया है।
जबकि इस प्रकार के किसी भी निर्माण कार्य की देखरेख हेतु समन्वयकों को किसी भी प्रकार का कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। यहाँ तक कि निर्माण एजेंसी कौन हैं ठेकेदार कौन है इसका भी पता नहीं है।

तथा ग्राम पंचायत रामगढ़ द्वारा लिखित शिकायत मे कहीं भी समन्वयक की गलती का उल्लेख नहीं किया गया है, पूर्ण रूप से निर्माणकर्ता एजेंसी व ठेकेदार की गलतियां बताई गई है।
इस प्रकार समन्वयक को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किए जाने से जिला समन्वयक संघ मे घोर निंदा करते हुए आक्रोश व्याप्त है। तथा तीन दिवस के भीतर उक्त निलंबन आदेश का निरस्तीकरण नहीं किए जाने पर पूरा जिला संकुल शैक्षिक समन्वयक द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में मुख्य रूप से संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के अध्यक्ष रुपेन्द्र कुमार नन्दे,श्रीहरि,पीलालाल देशमुख, घनश्याम देशमुख, विष्णु साहू, अभिकेष वर्मा, आशिष वर्मा, केवल साहू, नुतन साहू, मार्टिन मसीह, अश्ववनी देशलहरे, जगतराम साहू व जिला के समस्त संकुल समन्वयक गण उपस्थित रहे।