News

बिना किसी पक्षपात किए सही कार्यवाही करती है वर्तमान थाना प्रभारी:–गजेंद्र ठाकुर

बिना किसी पक्षपात किए सही कार्यवाही करती है वर्तमान थाना प्रभारी:–गजेंद्र ठाकुर


दल्लीराजहरा/चिखलाकसा:-

गजेंद्र ठाकुर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस डोंडी ब्लॉक) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की कुछ लोग जो सच्चाई को जाने बिना आए दिन दल्लीराजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव के ऊपर गलत इल्जाम लगा रहे हैं उन लोगों से निवेदन है कि वह लोग सच्चाई को जान लें। गजेंद्र ठाकुर ने कहा की वर्तमान थाना प्रभारी वीणा यादव बिना किसी भय और पक्षपात के सही इंसाफ करती है जिससे कि बढ़ रहे अपराधो में कमी हो। वीणा यादव जब से दल्लीराजहरा में थाना प्रभारी के रूप में भार संभाला है तब से दल्लीराजहरा में लगभग अपराध बहुत कम हो गया है जिसके कारण अपराध की दुनिया में घुसे हुए लोग मैडम के ऊपर गलत इल्जाम लगा रहे हैं क्योंकी उन लोगों को यह सब पच नहीं रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!