News

रणनीति: मोहला-मानपुर 2023 विधानसभा 50 हजार से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य

रणनीति: मोहला-मानपुर 2023 विधानसभा 50 हजार से अधिक वोटों से जीतने का लक्ष्य

मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने

मोहला:-

कांग्रेस में जोन स्तरीय बैठक का दौर जारी, विधायक की उपस्तिथि में बन रही मिशन 75 पार का रणनीति

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर के द्वारा खडगांव में जोन स्तरीय बैठक बोरिया ठेकेदारी में रखा गया था। जिसमें जोन के सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए। आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस, पार्टी को बूथ स्तर पर अधिक मजबूत करना चाह रही है। इसके लिए सभी 18 बूथों के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है जो हर बूथ में जाकर 21 लोगों का नाम, नंबर सहित लिस्ट तैयार करेंगे।
विधायक ने मोदी के असफलताओं को गिनाया
मोदी सरकार की सबसे बड़ी असफलता यही है की 9 सालों में बेतहाशा महंगाई की मार आम आदमी को ही पड़ रही है। रसोई से लेकर स्टेशनरी तक की सामानों पर टैक्स तय किया गया है। हर खाते में 15 लाख की राशि बोलकर मोदी सरकार ने केवल आम जनता के साथ छल करने का कार्य किया है। राष्ट्रवाद के फर्जी प्रचार व सांप्रदायिक हुडदंग के अलावा भाजपा कोई दूसरा कार्य नही कर रही है।


कार्यकर्ता ही सत्ता व संगठन की रीढ़
विधायक ने जोन की बैठक में कार्यकर्ताओं का हर्ष ध्वनि से स्वागत किया उन्होंने सीधे चुनाव तैयारियों पर जोर दिया और कहा की कार्यकर्ता ही सत्ता और संगठन की रीढ़ है आपके ही दम पर सरकार बनती बिगड़ती है। हमें आप सबके साथ मिलकर सरकार के साढ़े चार सालों के न्याय योजनाओं को गिनाकर लोगो को कांग्रेस से जोड़ना है। छग सरकार ने विकास के अनेकों कार्य किए जिस कार्यों के दम पर हमें लोगो तक पहुंचना है और मजबूती के साथ सरकार बनाना है।

एलडीएम के तहत युवा नेतृत्व की तलाश करना है
इस दौरान नेतृत्व विकास मिशन के विधानसभा समन्वयक देवानंद कौशिक ने एलडीएम से संबंधित जानकारी जोन की बैठक में दिया। उन्होंने बताया की कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति तथा जनजाति क्षेत्रों में पुनः मजबूती से कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए रूट लेवल पर काम करेगी जहां अलग-अलग समुदाय वर्ग से नेतृत्वकर्ता का तलाश किया जाएगा जो कांग्रेस के प्रति निष्ठा से कार्य कर सके जिसके माध्यम से आसानी से कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकें। नेतृत्व विकास मिशन के तहत खासकर गांव के ऐसे युवा जो सामाजिक समरसता में सक्रिय रहते है उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत हर ग्राम पंचायत में एक ग्राम समन्वयक तथा हर 10 ग्राम पंचायत में एक मंडल समन्वयक का नियुक्ति करना है जो सक्रिय रूप से कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर सके।

जोन की बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष लच्छू साबले, दिनेश शाह मंडावी, जोन अध्यक्ष सईदा खान, कविता राणा, महाबती कोमरे, तिलक तुमरेटी, अभिमन्यु मंडावी, रामकेवल विश्वकर्मा, मनीष निर्मल, बालचंद कोरेटी, बलराम मंडावी, मन्नू राणा, नवल सिंह मंडावी, चाणक्य मेरिया, कृष्णकांत देशमुख, गणपत टेकाम, भगवान निषाद, विक्रम सलामे, जगत रावटे, प्रकाश साहू, जेहन बोगा, शिव कोर्राम, घासी राम कौडो, रामलाल सलामे, देवलाल मतलामे, रोहिदास धुर्वे, बृजलाला दुग्गा, ललित ठाकुर, संतराम मंडावी, रती राम बाई मंडावी, हीरा ध्रुव, सब्बू तोप्पा, राजा राम मारापी, रामप्रसाद कोरेटी, बलदेव सलामे, अमर सिंह कोठारी, बिहू राम परचापी, धनीराम बोगा, सरदार धुर्वे, गजराज ठाकुर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!