चिटफंड कंपनी डायरेक्टर के द्वारा किया गया करोड़ो की धोखाधड़ी ।
2015 से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

चिटफंड कंपनी डायरेक्टर के द्वारा किया गया करोड़ो की धोखाधड़ी 2015 से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।
बालोद :-
दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर वर्ष 2015 से फरार आरोपी को किया गया गिरफतार।
– छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश बालोद पुलिस को मिली सफलता ।
उक्त कंपनी के विरूद्ध जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त कंपनी के 08 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार ।
उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
– दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी ।


मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राशि नहीं देकर निर्देशकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर
भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि, 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय, धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का संरक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 08 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है।
अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंशा अनुसार श्रीमान पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा चिटफंड के फरार आरोपी की पता तलाश हेतु पूर्व में विशेष टीम भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर (म.प्र.) टीम भेजा गया था, जिन्होने पूर्व में आरोपी राजेश सिंह यादव के घर पर रेड़कार्यवाही किया गया था, जो अपने सकुनत से फरार होने से उक्त आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आया था ।

आज दिनांक 23/05/2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी राजेश सिंह यादव जो गढ़पुरा भिण्ड (म.प्र.) जो थाना बालोद में पंजीबद्ध अपराध के सबंध में अग्रीम जमानत हेतु जिला न्यायालय
बालोद में आकर जमानत हेतु वकील की तलाश कर रहा है कि सूचना पर मौके पर दबिश देकर आरोपी राजेश सिंह यादव को पकड़कर थाना बालोद पुलिस के द्वारा थाना बालोद लाकर पूछताछ करने से अपना जुर्म स्वीकार करने दिनांक 23/05/2023 को गिरफतार किया गया।
पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, सउनि कांता राम घिलेन्द्र, प्र आर के 1515 हरीशचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, योगेश रात्रे, प्रहलाद कुर्रे, उमाशंकर सिन्हा, प्रवीण साहू एवं सायबर सेल बालोद से सउनि धरम भुआर्य, का सराहनीय भूमिका रही है।