संसदीय सचिव ने देवरसूर में पुलिया व सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन।

संसदीय सचिव ने देवरसूर में पुलिया व सीसी रोड निर्माण का किया भूमिपूजन।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
सैंदई नाला में 49.63 लाख की लागत से बनेगा पुल
विकासखंड मोहला के ग्राम देवरसुर में ग्रामीणों की पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। क्षेत्रीय विधायक इंद्रशाह मंडावी के देवरसुर दौरा के दौरान ग्रामीणों ने प्रमुखता से देवरसुर के सैंदई नाला में पुलिया निर्माण का मांग किया था। जिसे विधायक ने पूर्ण करने का आश्वासन दिया था जिस पर उन्होंने मंडी बोर्ड निधि से 49.62 लाख की स्वीकृति दिलाकर ग्रामीणों के साथ पुलिया तथा सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। विधायक के घोषणा उपरांत बहुत जल्द भूमिपूजन सौगात से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मुख्यरूप से बरसात के दिनो मे आवागमन के लिए हर वर्ग को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था जिस पर विधायक ने बड़ी स्वीकृति दिलाकर ग्रामीणों के समस्या का समाधान कर दिया है।


मोहला मानपुर विधायक लगातार क्षेत्र के दौरा में रहते है जो विधानसभा के हर गांव में पहुंचते है, वहां के समस्याओं को सुनते है त्वरित निराकरण करते है।
इस अवसर पर दिनेश शाह मंडावी, कुमार कोरेटी, नारद कचलाम, नरेश कुंजाम, पटेल छत्तर सिंह, नागसाय तारम, द्वारका सोरी, प्रकाश धुर्वे, शोभा राम टेकाम, साखू साहू, जगदीश नेताम, कुंवर बाई परतेती, कांति बोगा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.