विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर कुरुभट्टी में रंगमंच निर्माण तथा नरसूटोला में सीसी रोड निर्माण का किया घोषणा।

विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर कुरुभट्टी में रंगमंच निर्माण तथा नरसूटोला में सीसी रोड निर्माण का किया घोषणा।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:-
गंवई बइठका: करमरी पंचायत के कुरुभट्टी तथा नरसूटोला पहुंचे संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी
ग्रामीणों की मांग पर कुरुभट्टी में रंगमंच तथा नरसूटोला में सीसी रोड का किया घोषणा
इमली झाड़ के नीचे लगी गंवई बइठका, विधायक ने ग्रामीणों का जाना हाल
संसदीय सचिव छ.ग. शासन इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला-मानपुर का गंवई बइठका की अगली कड़ी मोहला विकासखंड के धुर वनांचल ग्राम पंचायत करमरी के कुरूभट्टी तथा नरसूटोला रहा जहां विधायक के आगमन पर ग्रामीणों ने तिलक चंदन, आरती उतारकर उनका स्वागत किया। ग्राम पंचायत करमरी के आश्रित ग्राम में पहुंचकर विधायक ने ग्रामीणों का हाल जाना तथा क्रमशः उनकी बातों को धैर्य से सुना एवं उनके समस्याओं का निराकरण किया।

*घोषणा*
विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर कुरुभट्टी में रंगमंच निर्माण तथा नरसूटोला में सीसी रोड निर्माण का घोषणा किया।
*विधायक ने शासन के योजनाओं को बताया*
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा की मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला का सौगात वनांचल के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ तथा भूपेश जी की सरकार बैगा, पुजारी, भूमिहीन कृषक मजदूर के खाते में सालाना 7 हजार रुपए दे रही है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी व इस साल प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। मितानिन, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सहायिका का भी मानदेय में वृद्धि किया गया है। गढबो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज में स्वावलंबन योजना पर कार्य कर रही है जिससे गौठान, रीपा योजना के तहत स्वरोजगार हेतु कार्य किए जा रहे है।
*2023 में पुनः सरकार बनाने किया आह्वान*
विधायक ने सरकार के विकास कार्यों को गिनाकर पुनः 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को लाने का आह्वान किया जिससे वनांचल का विकास द्रुत गति से होगा। ग्रामीण कांग्रेस सरकार के कार्यप्रणाली से खुश है, हर वर्ग के लोगो को न्याय मिल रहा है।
*राजनीतिक प्रतिशोध हेतु केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र की मोदी सरकार*
विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार भूपेश बघेल के लोकप्रियता से डरी हुई है जो लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक प्रतिशोध ले रही है। कोयला, शराब घोटाला का आरोप केवल अखबारों में दिख रहा है धरातल से इसका कोई वास्ता नहीं है, ईडी के छापा केवल कागज में है जो छत्तीसगढ़ की जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। भूपेश जी के सरकार के प्रति विपरीत प्रभाव बनाने के लिए केंद्र सरकार गलत हथकंडे अपना रही है। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है। हम भूपेश सरकार के नेतृत्व में पुनः सरकार बनायेंगे। 2024 की लोकसभा चुनाव में केंद्र से भी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
