News

चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने खोला भूपेश बघेल का पोल।


दल्लीराजहरा/ डौंडी

चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने खोला भूपेश बघेल का पोल।

भूपेश बघेल की गौठान के नाम पर हो रही भ्रष्टाचार पर भाजपा
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर, भाजपा बालोद जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा डौंडी मंडल के नेतृत्व में खोला भूपेश बघेल का पोल।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी बालोद जिलाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी,डौंडी मंडल कृष्णकांत पवार, नगर पंचायत डौंडी अध्यक्ष सोमेश्वरी सोरी, नगर पंचायत चिकलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र महला,डौंडी मंडल महामंत्री टिकेंद्र साहू, शुभसिंग कुरेटी,भाजपा जिला मंत्री अनीता कुमेटी,राजू रावते,संगीता साहु,लता पथोड़े व बड़ी संख्या में

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी क्षेत्र डोंडी मंडल के ग्राम सुवरबोड,कुसुमकसा, चिपरा, गुजरा व अन्य क्षेत्रों में चलबो गौठन और खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पोल खोली और जनता के सामने भ्रष्टाचार उजागर की। जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल कहते हैं कि प्रत्येक गौठान में 19 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त गौठान तैयार किया गया है परंतु जितने भी जगह गौठान निर्माण हुआ है उसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य कारण यह है कि प्रदेश के मुखिया होने के बाद भी उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाना और उजागर करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!