News

तेंदुपत्ता संग्राहक परिवार लाभांश व सुविधाओ से वंचित तेंदुपत्ता संग्राहक परिवार को लाभांश व सुविधाए की
मांग को लेकर वन विभाग कार्यालय मानपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सौंपा ज्ञापन

तेंदुपत्ता संग्राहक परिवार लाभांश व सुविधाओ से वंचित तेंदुपत्ता संग्राहक परिवार को लाभांश व सुविधाए की मांग को लेकर वन विभाग कार्यालय मानपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सौंपा ज्ञापन


मोहला संवाददाता :-योगेंद्र सिंगने


मोहला:-

आज दिनांक 20/0
5/20230 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष सम्मानीय संजीव शाह जी व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखन कलामें के संयुक्त नेतृत्व में तेंदूपत्ता खरीदी में पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा तेंदुपत्ता संग्राहक परिवारों को पत्ता का लाभांश दिया जाता था बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती थी और संग्राहक परिवार की मुखिया की मृत्यु पर बीमा प्रदान किया जाता था को सुविधाएं अभी अप्राप्त है तथा कांग्रेस सरकार के द्वारा अपनी जन घोषणा पत्र में वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को तृतीय वर्ग श्रेणी में नियुक्ति व फंड मुंशियों को 12000 मानदेय देने की घोषणा की गई थी जो अभी तक अप्राप्त है इन्हीं बिन्दुओं की मांग को लेकर वन विभाग कार्यालय मानपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया

इस अवसर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मंडावी श्री रमेश हिडामी श्री ओमप्रकाश चांडक श्री खोर बाहरा रामजी यादव तथा किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरसिंह भंडारी जी युवा मोर्चा की अध्यक्ष देवकी नेताम जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री दिनेश शाह मंडावी जी युवा मोर्चा की महामंत्री राजहंस मंडावी जी मोहला मंडल की अध्यक्ष रतन तारण जी कौड़ीकसा मंडल के अध्यक्ष शत्रुघ्न चुरेंद्र मोहला मंडल के महामंत्री कमल तापड़िया मानपुर मंडल के महामंत्री प्रकाश मिश्रा जिला भाजपा मंत्री योगेंद्र कोड़ापे सक्रिय कार्यकर्ता शैलेंद्र मिश्रा युवा कार्यकर्ता अशवंत पटेल वरिष्ठ कार्यकर्ता धनेश यादव जनपद सदस्य चैतराम कोमरे युवा मोर्चा महामंत्री धर्मजीत सिन्हा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।ज्ञापन सौंपते वक्त सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!