मानपुर में 9अगस्त को विश्व मूलनिवासी अधिकार दिवस मनाया जायेगा

मानपुर में 9 अगस्त को विश्व मूलनिवासी (SC, ST, OBC) अधिकार दिवस मनाया जाएगा
मानपुर। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व मूलनिवासी (SC, ST, OBC) अधिकार दिवस के अवसर पर 9 अगस्त 2026, रविवार को मानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन विश्व मूलनिवासी (SC, ST, OBC) संगठन, मानपुर द्वारा गांधी विद्या मंदिर के पास स्थित रामायण मंच में प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में विश्व मूलनिवासी दिवस के महत्व, मूलनिवासी समाज के इतिहास, अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकार, पांचवीं अनुसूची, पारंपरिक स्वशासन, जल-जंगल-जमीन के अधिकार तथा सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा।
आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। समिति द्वारा प्रत्येक घर से ₹50 सहयोग राशि देने तथा सभी ग्रामों में सूचना प्रसारित करने का भी आग्रह किया गया है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट