ठेका श्रमिकों के लिए शुरू हुई परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा में आईपीडी रिफर सुविधा को भी शामिल करें बीएसपी प्रबंधन, भारतीय मजदूर संघ।

दल्लीराजहरा :-
खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल दिनांक 22-02-2024 को मुख्य महाप्रबंधक खदान के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई थी जिसमें बीएसपी प्रबंधन, यूनियन प्रतिनिधि गण , शहीद अस्पताल और ज्योति अस्पताल के प्रतिनिधि, खदान के ठेकेदार और ठेका श्रमिक उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा प्रदान किये जाने के संबंध में था ईस बैठक में खदान के कुछ ठेका श्रमिकों को मेडिकल बुक मुख्य महाप्रबंधक खदान और यूनियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान कर ईस मेडिकल सुविधा का शुभारंभ किया गया। खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि ठेका श्रमिकों को मेडिकल सुविधा मिले इसकी मांग सभी यूनियन अपने अपने स्तर पर प्रबंधन से करते आ रहे हैं और जिसका सार्थक परिणाम सबके सामने है कि इतने वर्षों बाद ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा मिल रही है जिसके सभी बधाई के पात्र हैं क्योंकि सामूहिक प्रयास कभी विफल नहीं होता है।
संघ ने ईस बैठक में प्रबंधन के सामने अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रबंधन का यह कदम बहुत ही सराहनीय है पर अगर श्रमिकों को मेडिकल सुविधा परिवार सहित पूर्ण रूप से मिले तो उसके लिए संघ के कुछ सुझाव आपके समक्ष रखतीं हैं कि ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा सही तरीके से मिले उसके लिए सबसे पहले एक कमेटी बनाई जावे जो समय समय पर ईस मेडिकल सुविधा का आंकलन करें और ईसे सही तरीके से क्रियान्वित करने के लिए प्रयास करें और संघ ने यह भी कहा कि अभी वर्तमान में ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा दिया जाना है इसमें आईपीडी (रिफर) को भी शामिल किया जावे जिससे गंभीर रूप से बीमार ठेका श्रमिकों को ईसका लाभ मिल सके और तब ही ईस मेडिकल सुविधा को पूर्ण मान सकते हैं क्योंकि वर्तमान में अभी माइनिंग ठेका श्रमिकों को इससे अच्छी मेडिकल सुविधा मिल रही है जिसमें ओपीडी और आईपीडी रिफर की सुविधा भी शामिल हैं इसलिए पूरे खदान में एकरूपता लाने के लिए सभी ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा के साथ साथ आईपीडी रिफर सुविधा भी मिलें क्योंकि ओपीडी की सुविधा तो सभी के लिए शासकीय अस्पताल में अभी भी उपलब्ध है और ठेका श्रमिक परिवार सहित मुफ्त में अपना ईलाज करा सकता है। इसलिए अगर ठेका श्रमिकों को पूर्ण रूप परिवार सहित मेडिकल सुविधा उपलब्ध करना है तो इसमें आईपीडी *रिफर* सुविधा को भी शामिल किया जावे ।
और अगर प्रबंधन सिर्फ ओपीडी मेडिकल सुविधा देती है और भविष्य में भी आईपीडी *रिफर* सुविधा उपलब्ध नहीं कराती है तो जो राशि एक ठेका श्रमिक को परिवार सहित ईलाज करवाने के लिए प्रबंधन द्वारा निर्धारित किया गया है उस राशि का भुगतान सभी ठेका श्रमिकों को उनके वेतन में मेडिकल भत्ता के नाम से दे दिया जावे जिससे वह अपने और अपने परिवार का किसी भी अस्पताल में ओपीडी ईलाज करा सकें इससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से भी बचा जाया सकता है और ठेका श्रमिकों को मेडिकल भत्ता के नाम से लगभग 4000 रुपए प्रति माह मिलने लगेगा। संघ के ईस सुझाव पर मुख्य महाप्रबंधक खदान ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि हमारा पहला लक्ष्य ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराना था और जिसे सभी के सहयोग से कर लिया गया है अब जैसा कि संघ का सुझाव है कि एक कमेटी बनाकर ईसे सही तरीके से संचालन किया जावे और जल्द से जल्द ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा के साथ साथ आईपीडी *रिफर* सुविधा भी उपलब्ध कराई जावे तो जल्द ही ईस पर भी सबके सहयोग से जल्द ही निर्णय लिया जावेगा जिससे सभी ठेका श्रमिकों को परिवार सहित ओपीडी मेडिकल सुविधा के साथ साथ आईपीडी *रिफर* सुविधा भी मिल सकें। ईस बैठक में मुख्य रूप से मुख्य महाप्रबंधक खदान आर बी गहरवार, महाप्रबंधक राजहरा चिंताला श्रीकांत, महाप्रबंधक महामाया अरूण कुमार, महाप्रबंधक झरनदल्ली मायाराम ठाकुर, महाप्रबंधक ओ एंड एम विपीन कुमार, और पर्सनल के अधिकारीगण, सभी यूनियन के प्रतिनिधि गण, शहीद अस्पताल से डाक्टर सैबल जैना, ज्योति अस्पताल से डाक्टर ठाकुर और खदान के ठेका श्रमिक, खदान के ठेकेदार और खदान मजदूर संघ भिलाई से मुश्ताक अहमद और सचिव लखनलाल चौधरी उपस्थित थे।
मुश्ताक अहमद
अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ राजहरा शाखा
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.