किसान चौपाल : मोहला विकासखंड के मोहभट्टा पहुंचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान जिला सहकारी बैंक द्वारा गन्ना की खेती के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए शून्य दर पर केसीसी लोन भी दिया जायेगा।

किसान चौपाल : मोहला विकासखंड के मोहभट्टा पहुंचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान जिला सहकारी बैंक द्वारा गन्ना की खेती के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए शून्य दर पर केसीसी लोन भी दिया जायेगा।
मोहला संवाददाता:-योगेंद्र सिंगने
मोहला:–
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान
गन्ना फसल लेने रुचि दिखा रहे वनांचल के किसान
वर्षों बाद किसान खेती की ओर लौटे है, “धान के कटोरा” छत्तीसगढ़ का असल मायने भूपेश सरकार में दिख रहा है: इंद्रशाह मंडावी
☑️
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान कृषक चौपाल हेतु मोहला विकासखंड के मोहभट्टा पहुंचे जहां उन्होंने गन्ना के खेती के बारे में किसानों को अवगत कराया। इस दौरान गोटाटोला क्षेत्र के हजारों किसान कृषक चौपाल में शामिल रहे।
☑️
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने उपस्थित किसान साथियों से कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों की सरकार है जिसने छत्तीसगढ़ में धान का कर्जा माफ किया, अत्यधिक समर्थन मूल्य में धान खरीदा, अब सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी। छ. ग. के सर्वांगीण विकास के लिए भुपेश जी की सरकार ने हर वर्ग को समृद्ध करने का काम किया है। वर्षों बाद किसान खेती की ओर लौटे है, धान के कटोरा छत्तीसगढ़ का असल मायने भूपेश सरकार में दिख रहा है। पटेल, कोटवार, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के मानदेय में वृद्धि, रीपा के माध्यम से युवाओं हेतु लघु उद्योग का स्थापना सहित रोजगार के अवसर उत्पन्न कराया है। युवा में नेतृत्व विकास के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन, कोदो, कुटकी, रागी तथा 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी से वनांचल के लोगों की जीवन शैली ने समृद्धि आयी है।


☑️
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान ने पहले तो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को जमकर कोसा उसके द्वारा चलाए गए गलत योजना और गलत नीतियों के बारे में किसानों को बताया। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में 2018 के बाद किसानों का दिन आया है जब से प्रदेश के मुखिया किसान पुत्र भूपेश बघेल बने है। नवाज खान ने किसानों को गन्ने की खेती के बारे में बताया की कैसे धान की तुलना में गन्ना की फसल कम खर्च में ज्यादा लाभ प्रदान करने वाली है।
☑️
किसान चौपाल में बताया की अब हमें उन्नत कृषि की तरफ आगे बढ़कर धान के इतर गन्ना की खेती की तरफ बढ़ना है। गन्ना की खेती से हम सालाना लाख रुपए से अधिक की आय बचा सकते है। जिला सहकारी बैंक द्वारा गन्ना की खेती के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए शून्य दर पर केसीसी लोन भी दिया जायेगा। बोर तथा तार फेंसिंग हेतु 9 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन दिया जायेगा। इसके साथ ही सहकारी बैंक बीज प्रदान करने में भी सहयोग करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार के प्राथमिकता में केवल किसान है जिन्हे अधिक से अधिक समृद्ध बनाना हमारी जिम्मेदारी है। भूपेश सरकार किसानों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।


☑️
कार्यक्रम के अंत में नवाज खान ने उत्सुक किसानों से गन्ना के खेती के संबंध में वार्ता किया जिसमे किसान साथियों ने शंका समाधान के बाद गन्ना की खेती के लिए हामी भरी है। वनांचल के किसान गन्ना फसल लेने रुचि दिखा रहे है। आखिर में सभी सामूहिक रूप से किसान भोज में शामिल हुए कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था।
☑️
इस अवसर पर जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय जैन, गोवर्धन देशमुख, दिनेश शाह मंडावी, रमेश खंडेलवाल, रामभगवान चंद्रवंशी, राजेंद्र जुरेशिया, अगनू राम कुमेटी, नोहरु कुमेटी, लगनू राम चंद्रवंशी, कुमार कोरेटी, कपिल कोमरे, जवाहर बोगा, अजय राजपूत, शंकर गजेंद्र, ताराचंद शर्मा, निखिल देशमुख, दिनेश साहू, मीना मांझी, गमिता लोनहारे, लता साव, नगीना साहू, गंगा साहू, हेमा साहू, गोपाल कोरेटी, नोहर दास साहू सहित हजारों कृषक ग्रामीण उपस्थित रहे।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.