इंटक यूनियन के पदाधिकारियों ने जताया बी.एस.पी महाप्रबंधक का आभार।

इंटक यूनियन के पदाधिकारियों ने जताया बी.एस.पी महाप्रबंधक का आभार।
दल्लीराजहरा :-
बी.एस.पी टाउनशिप में लगातार चल रहे मेन्टेनेन्स हेतु किये जाने वाले विद्युत कटौती के सिलसिले में इंटक यूनियन के पदाधिकारियो ने दिनांक 01/06/2024 को अध्यक्ष श्री तिलक मानकर जी के नेतृत्व में आई.ओ.सी राजहरा मुख्यमहाप्रबंधक श्री बी.आर गहरवार से भेंट की , इस बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवधान से कर्मचारियों को होने वाले तकलीफों के संबंध में निराकरण का मांग किया गया ।
ज्ञात हो कि लगातार हाल ही में चल रहे विद्युत अवरोध को ले कर इंटक यूनियन के द्वारा रोष प्रकट किया गया था और समस्त टाउनशिप में निवासरत बी.एस.पी कर्मियों बाबत आवाज़ उठाई थी ।
जिसके बाद हुई बैठक में श्री गहरवार जी के द्वारा विद्युत आपूर्ति बाधित होने से हो हो रही तकलीफों का निराकरण करने के लक्ष्य से आगामी दिनों में बढ़ते विद्युत आपूर्ति की मांग और बढ़े लोड से ट्रांसफार्मर के जलने की समस्या का निदान करने , नए हाइ पावर ट्रांसफार्मर लगवाने का निश्चय लिया है ।
इससे समस्त टाउनशिप वासियों को राहत मिलेगी ।
इस निराकरण हेतु समस्त यूनियन पदाधिकारी श्री तिलक मानकर , श्री अभय सिंह , श्री दिनेश कांत के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक श्री बी आर गहरवार का आभार व्यक्त किया है ।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.