
मोहला मानपुर अ चौकी जिले
में जिला स्तरीय लघु शोध परियोजना प्रस्तुतिकरण सम्पन्न
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026-27 का जिला स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम संपन्न
मोहला मानपुर अ चौकी जिले
में जिला स्तरीय लघु शोध परियोजना प्रस्तुतिकरण सम्पन्न
दिनांक 27/10/2026 मंगलवार को पी एम श्री से उच्च माध्य विद्यालय मोहला जिला मोहला मानपुर अ चौकी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद छत्तीसगढ़ के संयोजन एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भारत सरकार के दिशानिर्देश पर
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 -27 के अंतर्गत मुख्य कथानक सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार तथा इसके पांच उप कथानको पर जिले के बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रोजेक्ट निर्माण किया गया था , प्रोजेक्ट निर्माण हेतु पूर्व में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले से प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया एवं अपना प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया।
निर्णायकों द्वारा बाल वैज्ञानिकों को बारीकी से निरीक्षण कर श्रेष्ठतम अंक प्राप्त करने वाले पांच बाल वैज्ञानिकों का चयन राज्य स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण रायपुर के लिए किया।
जिला समन्वयक जसवंत मंडावी ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तत्पश्चात कार्यकम की शुरुआत हुई।
जिसमें जूनियर वर्ग में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिघवाड़ी के बाल वैज्ञानिक डोमेश्वरी एवं हिना विश्वकर्मा प्रथम एवं वैशाली एवं माही नागराज द्वितीय स्थान पर रहे।



सीनियर वर्ग में शासकीय हाईस्कूल रानाटोला से तुषार एवं पंकज प्रथम, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखली से भावना एवं गीतांजलि द्वितीय एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनसायटोला से कृतिका देवांगन एवं हिना तृतीय स्थान पर रहे इन पांचों विद्यार्थियों का चयन 20 एवं 21 नवम्बर को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण हेतु किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री देवांगन जी ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, सीमा वर्मा प्राचार्य शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेजेस मोहला , द्वारा शुभकामनाएं दी गई ।
श्री कौशल वर्मा , सुनील चौरसिया, राजेंद्र ठाकुर एवं गुलाब सिन्हा ने निर्णायक के रूप में सहभागिता प्रस्तुत किए साथ ही डॉ चैताली मैथ्यू जिला अकादमिक समन्वयक, सुमोना चक्रवर्ती, ज्ञानेंद्र रामटेके, संजय देवांगन,अल्का हिरवानी, निरंजना कलामे, परमेश्वर साहू, प्रतिमा कौशिक, मुकेश सारथी, भावेश निषाद आदि गाइड शिक्षकों ने सभी ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट