योगेन्द्र सिंगने

44 गांवों में तत्काल बोर खनन की मांग, पेयजल समस्या दूर करने प्रशासन से सविता शोरी जिला पंचायत सदस्य ने गर्मीयो मेंन की थी गुहार

44 गांवों में तत्काल बोर खनन की मांग, पेयजल समस्या दूर करने प्रशासन से सविता शोरी जिला पंचायत सदस्य ने गर्मीयो की गुहार
मोहला-मानपुर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-78 मोहला-मानपुर के विभिन्न ग्रामों में गर्मी के दौरान पेयजल की कमी को देखते हुए 44 गांवों में तत्काल बोर खनन कराने की मांग जिला पंचायत सदस्य सविता शोरी द्वारा की गई है। इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर प्रशासन एवं विकास तथा युवा कल्याण विभाग, रायपुर अटल नगर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग तथा पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए चिन्हित ग्रामों में प्राथमिकता के आधार पर बोर खनन कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके।


बोर खनन के लिए चिन्हित स्थानों में भगवानटोला (शिवधाम के पास), मुंगेशीटोला, भर्रीटोला (शीतला मंदिर के पास), नेतामटोला (यादवपारा), अरजकुण्ड, गोपालिनचुआ, घोरदा वार्ड क्रमांक 11, गौलीटोला, निचेकोहड़ा, डिवाल गुडरा, पीपरखार, , लाताकोड़ो, रेंगाकटेरा वार्ड क्रमांक 01, झिटिया, कोरचाटोला, नवाटोला, रानीतलाब पाटनटोला, वंदना, पाटनखास, अमृत सरोवर ग्राम भुरकुंडी, खुनेरा, हिड़कटोला (मोचीपारा), साल्हे, कोन्डे वार्ड क्रमांक 12, बोरिया ठेकेदारी, मिचगांव, ठाकुरटोला खड़गांव, एटेगर्रदा, घोटिया (देहारीपारा), खरदीबाजार, कुम्हारी (पिस्दापारा), भंडारीटोला-भर्रीटोला, वाको, सरोली, हथरा (लोहारपारा), डोकला (स्कूल), फुलकोड़ो, कुदुरघोड़ा वार्ड क्रमांक 10, तुमड़ीकसा, कातुलवाही, परसाटोला, सुअरबोड़, ततोड़ा और परसघाट शामिल हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए इन स्थानों पर जल्द से जल्द बोर खनन की स्वीकृति देकर कार्य प्रारंभ कराया जाए।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!