मोहला-मानपुर

अवैध संबंध के तहत युवक की हत्या

मानपुर —–5,6महीने पहले कनेली कोहका रेत में मिले अज्ञात व्यक्ति के अंधे कत्ल गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

💥 जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा थाना मदनवाडा में माह मार्च में हुए अंधे कत्ल का किया गया खुलासा

💥 थाना मदनवाड़ा पुलिस ने हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि से संघर्षरत बालक को किया गिरफ्तार

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय. पी. सिंह (भा.पु.से)के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस),मानपुर श्री विनोद मिंज(रा.पु.से) के मार्गदर्शन में जिले में गंभीर अपराधों के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मदनवाड़ा पुलिस द्वारा हत्या के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 05.03.2026 को थाना मदनवाड़ा में सूचक संजय हथगिया, निवासी भैंसाराटोला, थाना मदनवाड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम भैंसाराटोला से 01 किलोमीटर कोहका नदी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना मदनवाड़ा पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर मृतक की मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए मामले की गंभीरता से जांच की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा घटनास्थल, साक्ष्यों एवं उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं घटना में उनकी भूमिका के संबंध में साक्ष्य एकत्र किए गए,विवेचना के दौरान अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 103(1), 238 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी द्वारा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम के द्वारा अज्ञात मृतक की पहचान कदम भुआर्य पिता स्वर्गीय तोरण भुआर्य उम्र 36 वर्ष निवासी फुलकोडो थाना खडगांव हाल मुकाम राजकट्टा थाना औंधी के रूप के किया गया ।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा लोग लोकल मुखबिर की मदद से एवं साइबर सेल की तकनीकी सहायता की मदद से घटना को कारित करने वाले संदेही का मोबाइल लोकेशन हैदराबाद में होने से तुरंत टीम को हैदराबाद रवाना किया गया, जहां से संदेही चंदन अंधारे निवासी चिखला कसा भैंसाराटोला ग्राम कनेली मदनबाड़ा को हिरासत में लेकर मानपुर लाया गया और आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया । कि कदम भुआर्य की पत्नी परमेश्वरी उसके मामा की लड़की है जिसे कदम भुआर्य आए दिन मारपीट करता रहता था और उसके साथ परमेश्वरी का अवैध संबंध होने का भी शक किया करता था । एवं चमन देहरी उसके मामा का लड़का जो कदम भुआर्य का साला और परमेश्वरी का भाई है, कदम भुआर्य द्वारा उसकी बहन परमेश्वरी व उसकी मां के साथ मारपीट करने से परेशान रहता था । जिसके कारण दिनांक 28 2.2026 को चमन व चंदन ने मेढ़ाबुजुर्ग बाजार में कदम भुआर्य को देखें और तभी उन दोनों ने प्लान बनाया कि कदम भुआर्य को आज जान से खत्म कर देते हैं ।उसके बाद ग्राम राजकट्टा औंधी के हरेश राणा , चमन देहरी ,चंदन अंधारे एवं एक नाबालिक विधि से संघर्ष बालक ने मिलकर कदम भुआर्य का हत्या करने का षड्यंत्र रच कर चमन देहरी ने कदम भुआर्य को फोन करके पूछा तो कदम ने बताया कि वह सीतागांव बस स्टॉप के पास पहुंच गया है चारों ने उसे वही पर रुकने बोलकर वहां जाकर कदम भुआर्य को साथ में लेकर शराब पीने का बहाना कर उसे अपने साथ चंदन अंधारे के घर के पास चिखलाकसा भैंसाराटोला नाला कनेली के पास ले जाकर उसके भुट्टा के खेत में भुट्टा भूंजकर खाए और महुआ शराब का सेवन करने के बाद कदम भुआर्य को नशा ज्यादा होने से चारों ने मिलकर गमछा से कमल अंधेरे का गला घोंट दिया और वही नाला के किनारे गड्ढा करके रेट में ढक दिया तथा कदम भुआर्य के पास रखे मोबाइल , पर्स और उसके जूता को लेकर चले गए और मोबाइल एवं जूते को पास के नल में फेंक दिया उसके बाद यह चारों अपने घर चले गए । आरोपी के बताएं अनुसार कथन लिया जाकर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. चंदर सिंह अंधारे, पिता तुलसी राम अंधारे उम्र 25 वर्ष, निवासी चिखलाकसा, थाना मदनवाड़ा, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
  2. हेमंत राणा, पिता विश्वनाथ, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजकट्टा, थाना औंधी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
  3. चमन लाल देहरी, पिता संतलाल देहरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी राजकट्टा, थाना औंधी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
  4. 01 विधि से संघर्षरत बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है। बालक की पहचान कानूनन गोपनीय रखी गई है।

पुलिस द्वारा आरोपियों को दिनांक 24.08.2026 को गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया,

मामले में पुलिस द्वारा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से विवेचना की जा रही है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!