
डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद एवं चार मूल्य-आधारित हाउस का गठन
मोहला, 19 अगस्त 2026। डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल मोहला में विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं नैतिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से चार मूल्य-आधारित हाउस एवं विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। 19 अगस्त को नवनियुक्त पदाधिकारियों, हाउस कैप्टन, कक्षा मॉनिटर एवं वाइस मॉनिटर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।




चार हाउस में इंटीग्रिटी हाउस (सत्यनिष्ठा) की कैप्टन अक्षरा खसवा, डिग्निटी हाउस (सम्मान) की कैप्टन सोनाक्षी तुलावी, रिलायबिलिटी हाउस (जिम्मेदारी) की कैप्टन नेदिका यादव तथा ह्यूमैनिटी हाउस (मानवता) की कैप्टन संध्या तेमरे नियुक्त की गईं।
विद्यार्थी परिषद में हेड गर्ल पल्लवी यादव एवं हेड बॉय जयंत पाडोटी सहित अनुशासन, खेल, सांस्कृतिक गतिविधि, खोया-पाया, स्वच्छता एवं पर्यावरण क्लब के प्रभारी विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह में सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, टीम भावना एवं नैतिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट