खडगांव पंचायत में बिना काम के लाखों रूपये भुगतान के आरोप

खड़गांव पंचायत में बिना काम के लाखों रुपये भुगतान के आरोप, 22 अगस्त को जांच टीम करेगी जांच
मानपुर। ग्राम पंचायत खड़गांव में बिना काम के लाखों रुपये के भुगतान के आरोपों को लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद पंचायत मानपुर के जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायत खड़गांव के सचिव को पत्र जारी कर शिकायत के संबंध में अभिलेखों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
जांच आदेश के अनुसार, ग्रामीणों की शिकायत पर 22 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन खड़गांव में गठित जांच टीम द्वारा जांच की जानी थी। शिकायत में बिना काम के लाखों रुपये के भुगतान का आरोप लगाया गया है।
जांच अधिकारी ने पंचायत सचिव को संबंधित शिकायत में

उल्लेखित व्यक्तियों को भी शामिल कर जांच के दौरान प्रस्ताव एवं वांछित अभिलेखों सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थिति की स्थिति में एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मानपुर को भी सूचना के लिए भेजी गई है। अब जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायत में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और पंचायत में भुगतान से जुड़े अभिलेखों में क्या स्थिति सामने आती है।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट