सावन के अंतिम सोमवार को गुंजा महाकाल का उद्घोष

सावन के अंतिम सोमवार को गूंजा महाकाल का उद्घोष, श्री वट महादेव मंदिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
मोहला सावन के अंतिम सोमवार को श्री वट महादेव मंदिर फुलकोड़ो में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान हर वर्ग के लोगों ने उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में हिस्सा लिया।
श्री वट महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होकर भरीटोला स्थित कोतरी नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जल भरा। इसके बाद कांवड़िए जल लेकर वापस श्री वट महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बरसते बारिश में यात्रा के दौरान बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांवड़ यात्रियों ने कंधे पर कांवड़ लेकर रास्तेभर महाकाल का उद्घोष करते हुए भक्ति और उत्साह के साथ यात्रा पूरी की।


मंदिर में विशेष अभिषेक का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्री वट महादेव मित्र मंडल के अध्यक्ष देवानंद कौशिक ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए फल का वितरण भी किया गया। देवानंद कौशिक ने कहा कि श्री वट महादेव मंदिर से कांवड़ यात्रा का यह पहला वर्ष है। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए अब इस आयोजन को हर वर्ष और भी भव्य एवं धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
विशेष अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को पूड़ी-हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर श्री वट महादेव मित्र मंडल के दीनू चौड़ीया, मिथलेश ढलेंद्र, डोमन कोमरे, पुरन अमिला, दुलचंद बढ़ाई, मदन भुआर्य, चिंते अमिला, मुकेश दुग्गा, नवल सिंह, लोकेश चौड़िया, इंद्रप्रसाद डोंगरे, जनक भंडारी, प्रदीप तुलावी, मनोज कोर्राम, शबाना कोर्राम, बिशेषवरी तुलावी, सावित्री चौड़िया, अश्वनी अमिला, रोमन अमिला, नीलम कोमरे सहित भक्तजन उपस्थित रहे।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट