खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए राज्य व जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित
खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता के लिए राज्य व जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित
मोहला, 11 जुलाई 2026। कृषि विभाग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय मोहला में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन–ऑयलसीड (NMEO-OS) के अंतर्गत राज्य व जिला स्तरीय किसान सम्मेलन एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तिलहन उत्पादन बढ़ाकर खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता और किसानों की आय में वृद्धि करना था।
मुख्य अतिथि सांसद श्री संतोष पांडेय ने किसानों से धान के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती बढ़ाने, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने तथा पारंपरिक तेल निष्कर्षण पद्धति को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्नत खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया तथा उन्नत बीजों का वितरण किया गया।
मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने सरसों, सोयाबीन, मूंगफली सहित तिलहन फसलों की उन्नत खेती, कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, ऑयल मिल अनुदान योजना और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कृषि विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
*मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट*