
मोहला में 11 जुलाई को निःशुल्क फार्मेसी एवं नर्सिंग एडमिशन मार्गदर्शन सेमिनार
PPHT, PNT, बिना परीक्षा प्रवेश के विकल्प और छात्रवृत्ति की दी जाएगी विस्तृत जानकारी
मोहला। फार्मेसी एवं नर्सिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोहला-मानपुर रोड (तहसील कार्यालय के आगे, शीतला मंदिर के पास) में निःशुल्क एडमिशन मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

सेमिनार में विशेषज्ञों द्वारा PPHT के माध्यम से फार्मेसी तथा PNT के माध्यम से नर्सिंग में प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों के लिए, जिन्होंने PPHT परीक्षा नहीं दी है, उनके लिए उपलब्ध फार्मेसी प्रवेश के वैकल्पिक अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। फार्मेसी पाठ्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) वर्ग के विद्यार्थियों को ₹55,000 तक तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों को ₹50,000 तक छात्रवृत्ति मिलने की जानकारी दी जाएगी। वहीं नर्सिंग पाठ्यक्रम में SC/ST वर्ग के लिए ₹25,000 तक और OBC वर्ग के लिए ₹20,000 तक छात्रवृत्ति की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि फार्मेसी पाठ्यक्रम CSVTU एवं PCI (नई दिल्ली) से तथा नर्सिंग पाठ्यक्रम CGNRC, Ayush University एवं INC (नई दिल्ली) से मान्यता प्राप्त हैं। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार सेमिनार में सीटों की संख्या सीमित है। इसलिए इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक समय रहते अपना निःशुल्क पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 11 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय: दोपहर 12:00 बजे
स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मोहला-मानपुर रोड (तहसील कार्यालय के आगे, शीतला मंदिर के पास)
प्रवेश शुल्क: पूर्णतः निःशुल्क
निःशुल्क पंजीकरण हेतु संपर्क: 📞 8770899609
📞 8818900073
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट