Newsछत्तीसगढ़

प्रेसवार्ता:जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित

प्रेसवार्ता : जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन फिलहाल स्थगित

मोहला। जिला सरपंच संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने गुरुवार को मोहला विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं जिला प्रशासन के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा की।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन के साथ हुई सकारात्मक चर्चा और अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि प्रशासन को मांगों के समाधान के लिए समय दिया गया है।


सरपंच संघ ने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में पंचायतों से जुड़े लंबित मुद्दों का निराकरण नहीं किया गया, तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को पुनः शुरू किया जाएगा। संघ का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं तथा प्रशासनिक स्तर पर उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है।
प्रेस वार्ता के दौरान पंचायतों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण समस्याओं तथा प्रशासनिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर जिला सरपंच संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका संघ के पदाधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।

मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!