मोहला जिले के गांवों में हेल्पेज इंडिया और विर्टगेन ग्रुप ने बांटे सहायक उपकरण, जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत
मोहला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए हेल्पेज इंडिया और विर्टगेन ग्रुप द्वारा सराहनीय पहल की गई। संस्था द्वारा जिले के विभिन्न गांवों में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित कर 100 से अधिक जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई गई।




कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, कमोड व्हीलचेयर, वॉकर, हॉट एयर बैग सहित अन्य जरूरी सहायक सामग्री वितरित की गई। इन उपकरणों के मिलने से बुजुर्गों और दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग संसाधनों के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। ऐसे में विर्टगेन ग्रुप के सहयोग से हेल्पेज इंडिया द्वारा यह प्रयास जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वितरण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने संस्था के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इन उपकरणों से मरीजों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने हेल्पेज इंडिया एवं विर्टगेन ग्रुप का आभार व्यक्त किया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट