Newsछत्तीसगढ़

मोहला पुलिस लाइन में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 102पुलिस कर्मी लाभान्वित

मोहला पुलिस लाइन में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 102 पुलिसकर्मी लाभान्वित
मोहला। पुलिस लाइन मोहला में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भट्टाचार्य आई क्लिनिक एंड रेटिना लेजर सेंटर राजनांदगांव के डॉ. सुदीप भट्टाचार्य, डॉ. सोनिया भट्टाचार्य एवं उनकी टीम ने 102 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण किया।


इस दौरान पुलिसकर्मियों को आंखों की देखभाल, चश्मे के उपयोग एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई तथा दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी श्री वाय.पी. सिंह ने डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।
मानपुर से जिब्राइल खान की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!