ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा की मासिक बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन दल्ली राजहरा में किया गया।

दल्लीराजहरा–
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा की मासिक बैठक का आयोजन कांग्रेस भवन दल्ली राजहरा में किया गया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य योजना बनने पर चर्चा किया, उपस्थित सदस्य गणों ने कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए अपना समय देने पर सभी ने एक राय होकर सहमति दी। साथ ही दल्ली राजहरा नगर पालिका में बैठे भाजपानीत अध्यक्ष की निष्क्रियता के खिलाफ आगामी समय में आंदोलन पर चर्चा की गई । ब्लॉक अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बैठी है तब से दल्ली राजहरा का विकास रूक सा गया है। नगर पालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष के कार्यकाल में दो बड़ी-बड़ी पानी टंकियां बनाई गई जो आज मात्र प्रदर्शनी के काम आ रही है । दफाई क्षेत्र में आज भी जलापूर्ति आरंभ नहीं की जा सकी है। जिम्मेदार लोगों के द्वारा अभी भी नए बोर करने की बात कही जा रही है

जबकि जलावर्धन योजना को पूर्ण कर के हर घर में पानी दिया जा सकता था, भाजपा नीत अध्यक्ष के कार्य प्रणाली से आज दल्ली राजहरा का हर घर प्यासा है कांग्रेसजनों ने ठाना है कि दल्ली राजहरा के विकास को अवरुद्ध करने वाले नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ में जोरदार विरोध प्रदर्शन शीघ्र ही किया जाएगा। विभिन्न वार्डों में सुलभ शौचालय बनाया गया है लेकिन किसी में दरवाजा नहीं है कहीं नल में टोटी नहीं है , तो कहीं पर पानी की टंकी ही नहीं लगी है । सुलभ शौचालय शो पीस बनकर रह गए हैं आम जनता के उपयोग के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं ऐसे में उनके निर्माण में खर्च किए गए राशि का दुरुपयोग ही हुआ है।

उपस्थित कांग्रेस जनों ने दल्ली राजहरा में नगर पालिका खेल के खिलाफ शीघ्र ही हल्ला बोल आंदोलन शुरुआत करने की आवश्यकता बताइ है। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल काशीराम निषाद अजय नोनहरा इंटक नेता अभय सिंह के ईश्वर राव, श्रीनिवास राव ,रामजतन भारद्वाज, अनुप बाम्बेश्वर अजय छाजेड़, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विभार, प्राची सिंहा, पूसाई बाई, पावेंद्र कोडप्पा, सुमरित उर्वसा, नर्मदा सहारे, मीणा देवांगन, आशा कांबले, नूरजहां बेगम ,जगदीश श्रीवास, अनूप कुमार सोनवानी, मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंहा , विवेक मसीह, भरत देवांगन, घीरपाल नेताम महेंद्र अप्पू, राकेश जायसवाल, नितेश बाम्बेश्वर, संजय सोनवानी, संजय घराना, दिनेश उर्वशा ,लक्ष्मण शर्मा, विजय जोगदंड ,जयप्रकाश यादव, कृष्ण यादव विश्वजीत बागची नाथूराम साहू आसाराम साहू नीरज साहू एवं साथी उपस्थित रहे। रतिराम कोसमा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा