
गोटा टोला मंडल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विपक्ष का पुतला दहन
गोटा टोला मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विपक्ष का पुतला दहन किया और महिलाओं के सम्मान व अधिकारों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमल तापड़िया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ढाल सिंह कला की उपस्थिति में युवाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य एवं जिला महामंत्री नरसिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य लखन कला, तथा पूर्व जनपद सदस्य चेतराम कुमरे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।






महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और इसका विरोध करना महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ है।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को उनका हक देने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट