मानपुर के विराज बागड़े का सैनिक स्कूल में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
मानपुर के विराज बागड़े का सैनिक स्कूल में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
मोहला-मानपुर। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मानपुर के होनहार छात्र विराज बागड़े का चयन प्रतिष्ठित सैनिक स्कूल में हुआ है। विराज बागड़े वर्तमान में संदीपनी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मानपुर में कक्षा पांचवीं के छात्र हैं। उनके इस चयन से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विराज बागड़े के पिता योगेश बागड़े ने बताया कि विराज शुरू से ही पढ़ाई के प्रति मेहनती और अनुशासित रहे हैं। उन्होंने नियमित अध्ययन और मार्गदर्शन के बल पर सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त की। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मानपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि विराज पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी रुचि रखते हैं। उनकी इस सफलता से स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि विराज आगे चलकर देश सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विराज की इस उपलब्धि पर संदीपनी इंग्लिश मीडियम स्कूल, मानपुर के प्राचार्य, शिक्षकगण, सहपाठियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सैनिक स्कूल में चयन के बाद विराज अब सैनिक स्कूल में अध्ययन कर भविष्य में भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट