आत्मानंद हाईस्कूल खड़ गांव में सरस्वती साइकिल योजना अंतगर्त छात्राओं को साईकिल वितरण

आत्मानंद हाईस्कूल खडगांव में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण
खडगांव/मानपुर।
आत्मानंद हाईस्कूल खडगांव में आज शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत अध्ययनरत स्कूली छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय आवागमन को सुगम बनाना है।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) के अध्यक्ष श्री अलेंद्र त्रिपाठी, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती खेमलता दास, श्रीमती शाहिदा बेगम, जनपद सदस्य श्रीमती रमिला धुर्वे, सरपंच ग्राम पंचायत खडगांव, SMDC सदस्य श्री तोमन लाल साहू सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं पालकगण उपस्थित रहे।


अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, आत्मनिर्भरता एवं आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा के लिए एक प्रभावी पहल बताया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
रिपोर्ट: जिब्राइल खान, मानपुर
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.