
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस मोहला ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 72 यूनिट रक्त का स्वैच्छिक दान
मोहला।**
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत 22वें दिन यातायात पुलिस मोहला द्वारा जिला अस्पताल मोहला में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के साथ-साथ समाजसेवा को बढ़ावा देना रहा।
दिनांक 22 जनवरी 2026 को आयोजित इस शिविर में कुल 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण (चेकअप) किया गया, जिसमें से 72 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।







यह कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देव चरण पटेल तथा डीएसपी मुख्यालय मोहला श्रीमती नेहा पवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक श्री भुनेश्वर कश्यप, थाना प्रभारी मोहला श्री कपिल देव चंद्र, यातायात प्रभारी श्री शेषनारायण देवांगन एवं उनकी टीम के साथ “अपना ब्लड बैंक रायपुर” (श्री फनेंद्र जैन एवं टीम) का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह मोहला, समाजसेवी श्री नारायण खंडेलवाल व संजय जैन उपस्थित रहे और आयोजन को अपना समर्थन प्रदान किया। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा यातायात पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट भेंट किए गए। साथ ही उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट उपयोग एवं सुरक्षित वाहन संचालन के लिए समझाइश दी गई।
शिविर के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम का संदेश रहा —
“रक्तदान – जीवनदान, सड़क सुरक्षा – सुरक्षित भविष्य।”
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.