
ग्राम सोनसायटोला में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाजिक एकता का दिया संदेश
सोनसायटोला।
आज ग्राम सोनसायटोला के बाजार चौक में हिंदू सम्मेलन का आयोजन भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज की मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कलश यात्रा से हुई। इसके पश्चात हवन, यज्ञ एवं विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक उद्बोधन का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।





सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में
श्रीमती लक्ष्मी हिंदू राठी जी (बागेश्वर परिवार),
संत श्री सुरेन्द्र दुबे जी (भगवताचार्य एवं अधिवक्ता),
श्री मनहरण लाल पिथौरा जी (जिला सह संघ चालक)
ने हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण एवं सामाजिक समरसता पर प्रेरणादायक विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया। सम्मेलन के सफल आयोजन में सर्व समाज एवं ग्राम सोनसायटोला के समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ हिंदू सम्मेलन का समापन हुआ।
चौकी से गजेन्द्र मंडावी की रिपोर्ट