
भर्राटोला में 21 फरवरी से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ
भर्राटोला (कौड़ीकसा) में 21 फरवरी 2026 से शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ग्राम भर्राटोला के तत्वाधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।
प्रवचनकर्ता के रूप में श्रीमद् भागवत सेवा संस्थान, कोहका (राजनांदगांव) के आचार्यगण शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कराएंगे।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां इस प्रकार हैं:
21 फरवरी (शनिवार): वेदी पूजन, महात्म्य एवं श्रवण विधि
22 फरवरी (रविवार): शिवलिंग महिमा, रुद्राक्ष महात्म्य
23 फरवरी (सोमवार): नारद मोह प्रसंग
24 फरवरी (मंगलवार): सती पीठ स्थापना, शिव-पार्वती विवाह
25 फरवरी (बुधवार): कार्तिकेय एवं गणेश जन्म कथा
26 फरवरी (गुरुवार): द्वादश ज्योतिर्लिंग वर्णन
27 फरवरी (शुक्रवार): शिव द्वारा कृष्ण को वरदान, कलिका अवतार
28 फरवरी (शनिवार): पशुपतिनाथ चर्चा, चढ़ोत्री एवं शोभायात्रा
01 मार्च (रविवार): पंचाक्षर महिमा, हवन, कपिला तर्पण एवं महाप्रसादी
ग्राम भर्राटोला के समस्त ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.