
*श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन **
मोहला।
सर्व समाज के लिए अत्यंत हर्ष एवं सौभाग्य का विषय है कि ग्राम मोहला में नव-निर्मित श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। अयोध्या की तर्ज पर अब ग्राम मोहला में भी श्रीराम दरबार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का पावन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस पुनीत अवसर पर
दिनांक: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
माता शीतला मंदिर, मोहला से माँ छुरीया देवी मंदिर प्रांगण तक श्रीराम दरबार मूर्तियों के साथ भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।




शोभायात्रा को और अधिक दिव्य, भव्य एवं स्मरणीय बनाने हेतु जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी में निवासरत सर्व समाज के नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि वे
👉 पीले या भगवा वस्त्र धारण कर,
👉 कलश में आमपत्र व नारियल सजाकर,
👉 अथवा बिना कलश के भी शोभायात्रा में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
यह आयोजन सामाजिक एकता, श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति के गौरव का प्रतीक होगा।
🙏 जय सियाराम
🙏 जय श्रीराम
— समस्त ग्रामवासी
ग्राम: मोहला
जिला: मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.