भाजपा ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी पर जताया.. भरोसा

नगर पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा से गुलाब गोस्वामी लडेगे चुनाव
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसी कड़ी में मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी अनुसूचित जनजाति जिले के एकमात्र नगर पंचायत अंबागढ़, चौकी में बीजेपी ने पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी को नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह पार्षदों की भी सूची जारी की गई है। पिछले 15 वर्षों से अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा है।
सूची जारी होने के बाद अंबागढ़ चौकी में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक की गई बैठक में चयनित प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा हुई सभी चयनित प्रत्याशियों को सुभकामनाएं देते हुए उनमें ऊर्जा भरी गई सब साथ मिलकर इस बार नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में कमल खिलाकर रहेंगे।

अऊ नई सहिबो बदल के राहिबों के नारे के साथ बैठक समाप्त हुई। बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती नम्रता सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष, मदन साहू नगर पंचायत चुनाव प्रभारी, आशीष दिवेदी अंबागढ़ चौकी मंडल अध्यक्ष, राजेश सिंगी, ढालसिंह कौशिक, देवकुमार कुंभकार एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
पार्षद पद के लिए चयनित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है-
वार्ड नंबर 1 लतामण्डावी- पूर्व पार्षद
वार्ड नंबर 2 सुरेश नेताम – (पूर्व पार्षद)
वार्ड नंबर 3 देवानंद नेवरे- (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 4 दिलीप कुम्भकार- (नया चेहरा)
वार्ड क्रमांक 5 ईश्वरी धुर्वे – (पूर्व पार्षद)
वार्ड नंबर 6 मोहसिन भाई- (पूर्व पार्षद)
वार्ड नंबर 7 सुगम पटेल- (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 8 उषा यादव- (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 9 धर्मेंद्र साहू- (पूर्व पार्षद)
वार्ड नंबर 10 अविनाश त्रिपाठी (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 11 कविता यादव (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 12 किशुन पटेल- (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 13 चेतना शर्मा- (नया चेहरा)
वार्ड नंबर 14 पवन गुप्ता- (पूर्व पार्षद)
वार्ड नंबर 15 काशी निषाद- नया चेहरा
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट…