BREAKING
*अम्बागढ़ चौकी मंडल के चिल्हाटी शक्ति केंद्र में "संकल्प से सिद्धि" कार्यक्रम का भव्य आयोजन - धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानधोबेदंड शिविर मे शामिल हुई जिपं व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मति... - धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानधोबेदंड शिविर मे शामिल हुई जिपं व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री मति... 💥 DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी का MMAC पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण💥 जीवन के साथ साथ उसकी पत्नि ACM अगासा ... 💥 DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी का MMAC पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण💥 जीवन के साथ साथ उसकी पत्नि ACM अगासा ... 💥 DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी का MMAC पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण💥 जीवन के साथ साथ उसकी पत्नि ACM अगासा ... 💥 DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी का MMAC पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण💥 जीवन के साथ साथ उसकी पत्नि ACM अगासा ... 💥 DVCM जीवन उर्फ राम तुलावी का MMAC पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण💥 जीवन के साथ साथ उसकी पत्नि ACM अगासा ... *उलझनो से भरी इस दुनिया में.!खुशहाल जिंदगी जीना… किसी कामयाबी से कम नहीं.!** जिला भाजपा शोसल मीडिया*... दिनांक: 18/06/2025: मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाये जाने की मांग को लेकर पत्रकार की पहल को जनसमर्थन
Newsछत्तीसगढ़

*अम्बागढ़ चौकी मंडल के चिल्हाटी शक्ति केंद्र में “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

अम्बागढ़ चौकी मंडल के चिल्हाटी शक्ति केंद्र में “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम के अंतर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्रामीण जनों को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे जी, मंडल मंत्री श्री धनीराम मंडावी, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती डिंपल मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री बारसू सलामे, श्री मंशाराम, श्री आशाराम, श्रीमती अहिल्याबाई, एवं श्रीमती दीपिका वट्टी तथा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

चौपाल के दौरान वक्ताओं ने बताया कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है — चाहे वह गरीब कल्याण योजना हो, उज्ज्वला योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, या फिर डिजिटल इंडिया — हर योजना ने आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की नीतियों और नेतृत्व की सराहना की और आगामी समय में अधिक से अधिक लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम उत्साह, जागरूकता और राष्ट्रभक्ति की भावना से परिपूर्ण रहा।
योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!