संगठन चुनाव को लेकर नई दिल्ली में कार्यशाला आयोजित.
संगठन चुनाव को लेकर आज विस्तारा भवन नई दिल्ली में कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्रदेशो में प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर रास्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोषजी एवम राष्ट्रीय संगठन चुनाव के निर्वाचन अधिकारी श्री के लक्ष्मण जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुवा। भारतीय संविधान के75वर्ष पूरे होने पर संविधान संशोधन को लेकर संविधान गौरव कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े जी ने रखी। अटल जन्मशताब्दी के वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी ने दी। कार्यशाला का समापन करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरिणीय श्री जे पी नड्डा जी ने संगठन पर्व की सफलता के लीये देश भर के कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। श्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ को जिला अध्यक्षों के पैनल सबसे पहले दिल्ली भेजने के लिए बधाई दी। छत्तीसगढ़ भाजपा के निर्वाचन अधिकारी खुबचंद पारख मंचस्थ अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े जी का पुष्प भेट कर स्वागत किया।




इस कार्यशाला मेंराष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव प्रकाश जी,
राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत कुमार गौतम जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल जी, प्रदेश प्रभारी श्री नीतिन नवीन जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, सुश्री लता उसेन्डीजी, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी श्री खुबचंद पारख जी सहित अन्य प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, चुनाव अधिकारी शामिल हुए।
*जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट