ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय दल्लीराजहरा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।

दल्लीराजहरा:-
प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर दिनांक 28 दिसंबर 2024, संध्या 6:00 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
देश ने एक ऐसे महान नेता को खो दिया है, जिन्होंने अपनी नीतियों और दूरदर्शिता से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, निष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा।

उनका योगदान हर भारतीय के दिल में अमिट छाप रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। देश के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
सर्वप्रथम कांग्रेस जनों द्वारा दिवंगत मनमोहन सिंह जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, अध्यक्ष नगर पालिका शिबू नायर,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका काशी राम निषाद,प्रदेश सेवा दल कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, जिला सचिव रवि जायसवाल,युवराज साहू,जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदन, अध्यक्ष जिला अल्प संख्यक विभाग जुबेर अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद तिवारी,पार्षद रोशन पटेल,सूरज विभार,स्वप्निल तिवारी, युवा अध्यक्ष विधान सभा भरत देवांगन,सुरेश कुमार ठाकुर,विलियम भंवरा,रामकुमार शर्मा,सुदामा शर्मा,अजय नोनहरे,विल्सन मैथ्यू,नगर युवा अध्यक्ष परितोष हंसपाल जसविंदर सिंह गिल,नीरज साहू, अशोक श्रीवास्तव,निहाल ऊके,एवं कांग्रेस जन उपस्थित हुए।
अशोक बांबेश्वर
अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा
