BREAKING
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेस वार्ता आयोजितअम्बागढ़ चौकी मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन व जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख... 👉 डौंडीलोहारा विकास शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी अश्वन साहू व शिक्ष... चौकी मंडल के सांगली शक्ति केन्द्र मेसंकल्प से सिद्धि कार्यक्रम… पी एम श्री मोहला मे धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव जिला का एकमात्र प्राचीन प्रा.शा.मोहला में शाला उत्सव व प्रवेशोत्सव समारोह सम्पन्नमुख्य अतिथि शामिल ह... जिला का एकमात्र प्राचीन प्रा.शा.मोहला में शाला उत्सव व प्रवेशोत्सव समारोह सम्पन्नमुख्य अतिथि शामिल ह... शिक्षा अधिकारी के खिलाफ बीजाभाठा के ग्रामीणों ने सयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन डौंडीलोहारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी की तानाशाही धरती आबा अभियान का आयोजन
अंबागढ़ चौकीमोहला-मानपुर

– नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के वार्डो का किया गया आरक्षण

– नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के वार्डो का किया गया आरक्षण

        मोहला 19 दिसंबर 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के वार्डो का आरक्षण निर्धारित किया। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा व महिलाओं के लिए प्रवर्ग का आरक्षण निर्धारित किया गया। वर्गों का आरक्षण लाट निकालकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।


        उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत अनुसूचित जाति मुक्त के लिए 01 वार्ड आरक्षित किया गया गया है। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए 02 वार्ड, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 01 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए 02 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 01 वार्ड, अनारक्षित मुक्त के लिए 05 वार्ड एवं अनारक्षित महिला के लिए 03 वार्ड आरक्षित किया गया है।
        आरक्षण उपरांत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के लिए आरक्षण इस प्रकार से है। वार्ड क्रमांक 01 महात्मा गांधी वार्ड को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 02, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड को अनुसूचित जनजाति मुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 03, गुरु घासीदास वार्ड को अनुसूचित जाति मुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 04, डॉक्टर अंबेडकर वार्ड को सामान्य मुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 05, दंतेश्वरी वार्ड को अनुसूचित जनजाति मुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 06 रानी दुर्गावती वार्ड को सामान्य मुक्त किया गया है। क्रमांक 07 फिरतिन बाई को सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड क्रमांक 08 भगत सिंह वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, वार्ड क्रमांक 09 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड को सामान्य मुक्त किया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 10 रामधुरी वार्ड को सामान्य मुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 11 लोकमान्य तिलक वार्ड को सामान्य महिला के लिए, वार्ड क्रमांक 12 सरदार पटेल वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 13 सुभाष चंद्र वार्ड को सामान्य महिला के लिए, वार्ड क्रमांक 14 इंदिरा गांधी वार्ड को सामान्य मुक्त किया गया है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 15 डॉक्टर जाकिर हुसैन वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त किया गया है।
        इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री हेमेंद्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश सिंह ठाकुर, ड्यूटी कलेक्टर सुश्री शुभांगी गुप्ता, मास्टर ट्रेनर श्री धर्मेंद्र सारस्वत, श्री पुरुषोत्तम लाल साहू, सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट।

Back to top button
error: Content is protected !!