BREAKING
छत्तीसगढ़ विष्णु देव सरकार कीशिक्षा में युक्तियुक्तकरण से गुणात्मक सुधार की ओर अग्रसर व्यवस्था - योग... छत्तीसगढ़ विष्णु देव सरकार कीशिक्षा में युक्तियुक्तकरण से गुणात्मक सुधार की ओर अग्रसर व्यवस्था - योग... - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक - कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक ग्राम धोबेदंड में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव.. मोहला मानपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग तेज, पूर्व विधायक संजीव शाह, सरपंचऔर भाजपा मंडल पदाधिका... खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता*व जनप्रतिनिधियों ने" मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। *"भूप... खडगांव के बस स्टॉप  पर विधायक इन्द्र शाह मंडावी का पूतला दहन किया गया खडगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने मोहला मानपुर विधायक का पूतला दहन किया। - धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत आदिवासियों को मिला अपनी समस्याओं के समाधान पाने का...
अंबागढ़ चौकीछत्तीसगढ़मोहला-मानपुर

वैजयंती  गृहविज्ञान संकाय मे पूरे छत्तीसगढ मे टॉप पर

वनांचल मोहला की बेटी वैजयंती अपने संकाय में पूरे छत्तीसगढ़ में टॉप पर

कन्या शिक्षा परिसर की वैजयंती गृह विज्ञान संकाय में छत्तीसगढ़ के टॉप में

मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में स्थित कन्या शिक्षा परिसर की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वैजयंती कोरेटी पिता दिनेश कुमार कोरेटी ग्राम चिहकाटोला विकासखंड मोहला ने गृह विज्ञान संकाय में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षा परिणाम में वैजयंती कोरेटी ने 92.20 प्रतिशत अंक लेकर अपने

गृह विज्ञान संकाय में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
ज्ञात होगी 1984 में स्थापित कन्या शिक्षा परिसर अंबागढ़ चौकी के इतिहास में पहली बार ऐसा परीक्षा परिणाम आया है कि पिछले 40 वर्षों में इतनी बड़ी उपलब्धि कभी प्राप्त नहीं हुई है। छात्र वैजयंती कोरेटी की इस उपलब्धि से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं में भी एक प्रोत्साहन भरा संदेश गया है। जिले को गौरवांवित करने वाली इस उपलब्धि के लिए जिलाधीश एस जयवर्धन, सहायक आयुक्त श्रीकांत दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम कुमार धीवर, राजेंद्र कुमार देवांगन, अंगद राम कौर तथा संस्था के प्राचार्य पुरुषोत्तम लाल साहू एवं अन्य सभी ने बधाई प्रेषित किया है। कन्या शिक्षा परिसर जिले की एक उत्कृष्ट संस्था है जहां का परीक्षा परिणाम बेहतर आता रहा है। संस्था की शिक्षक हेमलता श्रीवास्तव, शेखू राम साहू, भीरेंद्र प्रभा पटेल, संतन राम जंघेल, भारती वर्मा आदि के मार्गदर्शन में वैजयंती पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त की है। छात्र वैजयंती शुरू से ही होनहार विद्यार्थी रही है और आगे वह अपने चयनित विषय गृह विज्ञान में अपना भविष्य बनाना चाहती है।

Back to top button
error: Content is protected !!