छत्तीसगढ में शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री की इस्तीफा की मांग को लेकर जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

छत्तीसगढ में शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री की इस्तीफा की मांग को लेकर जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन
राजनांदगांव:-
आज जनता कांग्रेस जोगी राजनांदगांव शहर जिलाध्यक्ष शमशुल आलम के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस कार्यकताओं ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में म्युनिसिपल स्कूल राजनांदगांव से मानव मंदिर चौक तक रैली निकाली तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। शमसुल आलम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपनी छतीसगरिया छवि बनाकर भोले भाले छत्तीसगढ़ीया लोगो को ही लूटा है। लोगो को शराब बंदी का वादा करके खूद ही शराब बेचकर शराब पीने के लिए लोगो को मजबूर किया है। ऐसे छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री का क्या मतलब जो अपने जनता का ही नहीं हुआ,


मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही साथ राजनांदगांव आबकारी विभाग के डी. ओ. सी आर साहू द्वारा लगातार चखना सेंटरों से अवैध वसूली की जा रही है था खुद ही टेडेसरा में अवैध चखना सेंटर संचालन किया जा रहा है उस पर भी कार्यवाही की मांग की है।जनता कांग्रेस जोगी जनता की पार्टी है, हमेशा जनता के हक के लिए लड़ी है और आगे भी लड़ेगी और शराब बंदी करवाकर ही रहेगी आगामी दिनों में जोगी कांग्रेस द्वारा एसपी ऑफिस का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम,जिला महासचिव जफर खान ,जिला सचिव अनीस खान,जोगी युवा मोर्चा प्रदेश सचिव राकेश नायक ,युवा सचिव संदीप मंडले,नमन पटेल, चीनू पटेल
नरेश साहू ,चम्मन सिवारे, नागेन्द्र साहू,गुलाब विष, ललित वर्मा, प्रेम सिन्हा, मुक्कू साहू,रितेश सेन,धनेश मंडले,राजेंद्र साहू ,सोहन भरती आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.