News

आमाटोला में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
अंबागढ़ चौकी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम आमाटोला में ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निराकरण किया।
पात्र हितग्राहियों को आवास की चाबी, पेंशन स्वीकृति आदेश, बैंक लिंकेज चेक, डिजिटल किसान किताब, छात्रवृत्ति आदेश एवं पीएम सूर्य घर योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सियान मितान सप्ताह के तहत वरिष्ठ नागरिकों का शाल, श्रीफल एवं छाता देकर सम्मान किया गया।
शिविर में कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम, जनपद पंचायत चौकी अध्यक्ष पुनाऊ राम फूलकावरे, जनप्रतिनिधि दिलीप वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ‘नमो सेवा गाथा’ कला जत्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Back to top button
error: Content is protected !!